A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस बॉलीवुड अदाकारा ने किया विवादित पोस्ट, कहा-इसलिए मिली सलमान को जमानत!

इस बॉलीवुड अदाकारा ने किया विवादित पोस्ट, कहा-इसलिए मिली सलमान को जमानत!

सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में बेल मिल चुकी है और वह एक बार फिर से अपने परिवार और चाहने वालों के बीच हैं। उनकी रिहाई से देशभर में मौजूद उनके फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्री में ही कुछ ऐसी हस्तियां भी हैं, जो दबंग खान को बेल मिलने से बिल्कुल खुश नहीं हैं।

Salman Sofia- India TV Hindi
Salman Sofia

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में बेल मिल चुकी है और वह एक बार फिर से अपने परिवार और चाहने वालों के बीच हैं। उनकी रिहाई से देशभर में मौजूद उनके फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्री में ही कुछ ऐसी हस्तियां भी हैं, जो दबंग खान को बेल मिलने से बिल्कुल खुश नहीं हैं। इसी लिस्ट में जानी मानी मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया हयात का नाम भी शुमार है। सलमान खान को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढ़ेर सारे नोटों की एक तस्वीर पोस्ट की है। लेकिन इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने जो लिखा उसे देख सभी दंग रह गए हैं।

सोफिया ने सलमान को बेल दिलाने के लिए उनके वकील ने ये जरूरी कागज जमा किए है। सोफिया ने आगे लिखा, "अगर किसी के पास इस तरह के जरूरी कागज होंगे तो किसी कोर्ट, जज या न्याय की भी जरूरत नहीं हैं। शाबाश इंडिया। साबित हो गया कि भारत में भ्रष्टाचार किसी भी न्याय से कई गुना ज्यादा मजबूत हैं। तो एक स्टेरॉयड लीजिए, अपने बच्चों को सिखाइए कि जानवरों और इंसानों को मारना, महिलाओं को गालियां देना, टाइट पैंट में डांस करना, जब तक आपके पास इस तरह के डॉक्यूमेंट हैं, आप देश में बिल्कुल सुरक्षित हैं।"

गौरतलब है कि इससे पहले जब कोर्ट में सलमान को काले हिरण का शिकार करने के लिए 5 साल की सजा सुनाई गई थी तब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दबंग खान एक तस्वीर पोस्ट करते हुए खुशी जताई थी। लेकिन अगली सुनवाई में सत्र अदालत ने सलमान को जमानत दे दी। बता दें कि यह केस 20 साल पुराना है। उस समय सुपरस्टार अपनी फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग कर रहे थे।

Latest Bollywood News