1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि गत 16 फरवरी को पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया गया था। इस शख्स मे सिर्फ सलमान को जान से मार देने की बात कही, उसने उन्हें मार देने की वजह नहीं बताई।

इसे भी पढ़े:- ...तो इसलिए सलमान खुद को इस चीज से रखते हैं दूर

पुलिस को संदेह है कि यह एक फर्जी फोन था, लेकिन फिर भी वह इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और उन्होंने इसे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक कोई मामला दायर नहीं किया गया है। पुलिस ने उस जगह का पता लगा लिया है जहां से फोन किया गया था।

कुछ वक्त पहले भी खबर आई थी कि सलमान खान और फरहान अखतर जैसे सितारों को पहले भी अंडरवर्ल्ड से धमकी मिल चुकी है। उस वक्त उनसे हफ्ता मांगा जा रहा था। सलमान ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में की थी।

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सुल्तान की शूटींग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पहवान केसरी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म के लिए सलमान और अनुष्का दोनों ही खूब पसीना बहा रहा है। इन दोनों ने ही खास इस फिल्म के लिए कुश्ती के दांव पेंच सीखे हैं।

Latest Bollywood News