1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान ने दिखाई दिलदारी, पत्रकार के इलाज के लिए दिए 1 लाख रुपये

सलमान ने दिखाई दिलदारी, पत्रकार के इलाज के लिए दिए 1 लाख रुपये

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। अक्सर वो किसी न किसी की मदद करते नजर आ जाते हैं।

salman- India TV Hindi
Image Source : PTI salman

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। अक्सर वो किसी न किसी की मदद करते नजर आ जाते हैं। चाहे वो सलमान के दोस्त हों, कोई जानने वाला या कोई अनजान, सलमान सबकी मदद करते हैं। इसीलिए लोग सलमान को बड़े दिलवाला भी कहते हैं। हाल ही में सलमान ने एक पत्रकार के इलाज के लिए 1 लाख रुपये की मदद की है।

बताया जा रहा है कि हरीश सिंह नेगी नाम के पत्रकार को ब्रेन हैमरेज था। हरीश मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती था और इलाज के लिए उसके पास पूरे पैसे नहीं थी। हरीश ने ऐसी हालत में भाईजान सलमान से मदद मांगी। सलमान ने हरीश के बारे में पता चलते ही अपनी चैरिटी बीइंग ह्यूमन से संपर्क किया और हरीश के इलाज के लिए 1 लाख रुपये भिजवा दिए। इससे पहले सलमान ने कैंसर पीड़ित बच्चों की भी मदद की थी।

सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान और कटरीना की जोड़ी फिर से दिखेगी। 

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News