A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. याकूब मेमन का बचाव करने के मामले में सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज

याकूब मेमन का बचाव करने के मामले में सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्लीः सलमान खान की मुश्किलें वैसे ही कम नहीं थी कि एक और मुसीबत उन्होंने मोल ले ली है। सलमान खान ने 2008 मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन के बचाव में जो ट्वीट

याकूब मेमन मामलाः...- India TV Hindi
याकूब मेमन मामलाः सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्लीः सलमान खान की मुश्किलें वैसे ही कम नहीं थी कि एक और मुसीबत उन्होंने मोल ले ली है। सलमान खान ने 2008 मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन के बचाव में जो ट्वीट किया था उससे देथ भर के लोग पहले ही आक्रोश में थे। हालांकि उन्होंने ट्वीट को हटाते हुए माफी भी गांग ली थी लेकिन लोगों की भावना को तब तक ठेस पहुंच चुकी थी। और अब सलमान खान इसकी वजह से एक और कानूनी मसले में फंस गए है।

सुशील कुमार मिश्रा नाम के वकील ने याकूब मेमन का बचाव करने के लिए सलमान खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124A (राजद्रोह) के तहत केस फाईल कर दिया है।

सलमान ने क्या लिखा था ट्वीट में-

याकूब मेमन केस पर मैं पिछले तीन दिन से ट्वीट करने की सोच रहा था लेकिन डर रहा था क्योंकि ये एक शख्स और उसके परिवार से जुड़ा है... भाई को फांसी मत दो, उस लोमड़ी को फांसी दो जो भाग गया है। टाइगर को फांसी दो, टाइगर की जगह भाई (याकूब) को फांसी दी जा रही है, कहां है टाइगर ? टाइगर की ही तो कमी है इंडिया में। टाइगर को लाओ। हम तो अपनी फैमिली पर मर जाएं, टाइगर तुम्हारा भाई कुछ दिनों में तुम्हारे लिए फांसी के फंदे पर चढ़ने वाला है, कोई बयान, कोई एड्रेस, कुछ तो बोलो कि तुम थे। वाह, भाई हो तो ऐसा... मतलब याकूब मेमन... कौन सा टाइगर, कैसा टाइगर, किधर है टाइगर... समझ रहा है टाइगर... क्या सोच कर नाम दिया था और क्या मायना निकाल लिया उसका।

अगली स्लाइड में जानिए उन्होंने और क्या कहा था-

Latest Bollywood News