A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Race 3: सलमान खान ने पेश किया डेजी शाह का हॉट अवतार

Race 3: सलमान खान ने पेश किया डेजी शाह का हॉट अवतार

सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। अब हर दिन फिल्म के किरदारों का लुक भी शेयर किया जा रहा है। जिसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अब दबंग खान ने फिल्म में डेजी शाह के...

Daisy shah- India TV Hindi
Daisy shah

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। अब हर दिन फिल्म के किरदारों का लुक भी शेयर किया जा रहा है। जिसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अब दबंग खान ने फिल्म में डेजी शाह के किरदार को पेश कर दिया है। बता दें कि वह इससे पहले फिल्म में सिकंदर के रूप में अपना परिचय दे चुके हैं। उन्होंने इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस को जेसिका के रूप में और बॉबी देओल को यश के किरदार में देश की जनता के सामने पेश किया था।

सलमान ने वादा किया था कि वह इस सप्ताह एक-एक कर 'रेस-3' परिवार के सदस्यों से दर्शकों को रूबरू करवाएंगे और वादे के अनुसार सलमान ने आज सोशल मीडिया पर डेजी शाह के किरदार संजना को देशभर के सामने पेश किया। सलमान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "सिजलिंग संजना धमाका करने का इंतजार कर रही है।"

गौरतलब है कि फिलहाल फिल्म की अबू धाबी में एक्शन दृश्यों की शूटिंग चल रही है, जहां फिल्म के सभी कलाकार अपने किरदार की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म 'रेस-3' में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार हैं। फिल्मकार रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी 'रेस 3' 2018 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News