A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दबंग 3' में आपका लिखा डायलॉग हो सकता है इस्तेमाल, सलमान खान दे रहे हैं दिलचस्प ऑफर

'दबंग 3' में आपका लिखा डायलॉग हो सकता है इस्तेमाल, सलमान खान दे रहे हैं दिलचस्प ऑफर

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में आपका लिखा डायलॉग हो सकता है इस्तेमाल। सलमान खान खुद दे रहे हैं मौका।

<p>दबंग 3</p>- India TV Hindi
दबंग 3

मुंबई: सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में आपके लिखा डायलॉग हो सकता है इस्तेमाल। सलमान खान ने खुद ये ऑफर अपने फैन्स को दिया है। सलमान खान ने आज दोपहर एक वीडियो पोस्ट किया है, वीडियो में सलमान खान का रास्ता एक गुंडा रोकता हुआ दिख रहा है, सलमान खान उसे कोई जवाब नहीं देते हैं। सलमान अपने फैन्स से कहते हैं कि इसे जवाब हम नहीं आप देंगे, तो आप बताइए कि हम काउंटर रिप्लाई क्या दें, आपका काउंटर रिप्लाई हमें पसंद आया तो हम वो फिल्म में इस्तेमाल करेंगे।

देखिए वीडियो-

तो अगर आप दे सकते हैं जवाब तो देर मत कीजिए जल्दी से कोई दमदार काउंटर रिप्लाई सलमान को भेजिए। और फिर फिल्म दबंग 3 में अपना लिखा डायलॉग सुनिए।

बता दें, सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर 2019 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर लीड रोल में हैं। सई महेश मांजरेकर की बेटी हैं, और ये उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। सलमान खान और प्रभुदेवा की जोड़ी ने वॉन्टेड जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। दबंग 3 के बाद सलमान खान और प्रभु देवा की एक और फिल्म राधे अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Related Video