A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष-वरिना के बाद अब इन दोनों नए कलाकारों को लॉन्च करने जा रहे हैं सलमान खान

आयुष-वरिना के बाद अब इन दोनों नए कलाकारों को लॉन्च करने जा रहे हैं सलमान खान

प्रनूतन दिवंगत अभिनेत्री नूतन की पोती और अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी हैं।

<p>salman</p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN salman

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को ऐलान किया कि नवोदित कलाकारों प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल की आगामी फिल्म 'नोटबुक ' 29 मार्च 2019 को रिलीज होगी। सलमान जो इससे पहले सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी, वरीना हुसैन, जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च कर चुके हैं, उन्होंने ट्विटर पर नए कलाकारों के पहले लुक को साझा किया।

सलमान ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "बेहद खूबसूरत प्रेम कहानी की रिलीज की तारीख तय हो गई..'नोटबुक' 29 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ट्रेलर जल्द आ रहा है।"

प्रनूतन दिवंगत अभिनेत्री नूतन की पोती और अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी हैं। जहीर फिल्मी परिवार से नहीं हैं, लेकिन उनके पिता और सलमान के बीच बचपन से दोस्ती है।

Latest Bollywood News