1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिक्रिएट किया जाएगा सलमान खान का सुपरहिट गाना 'ओ ओ जाने जाना', कटरीना संग थिरकेगें इस गाने पर

रिक्रिएट किया जाएगा सलमान खान का सुपरहिट गाना 'ओ ओ जाने जाना', कटरीना संग थिरकेगें इस गाने पर

90's में सलमान खान की आई फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का गाना 'ओ ओ जाने जाना' रिक्रिएट किया जा रहा है। जिस पर सलमान खान और कटरीना कैफ थिरकते नजर आएंगे।

Salman khan and katrina kaif- India TV Hindi
Salman khan and katrina kaif

इस दिनों बॉलीवुड में पुराने गानों को रिक्रिएट करने का चलन चल रहा है। बाकि गानों के साथ अब एक और गाना इस लिस्ट में शामिल हो गया है। यह गाना 1998 में आई फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का फेमस गाना 'ओ ओ जाने जाना' है। इस सुपरहिट गाने में सलमान खान (Salman khan)डांस करते नजर आए थे। अब इस गाने के रिक्रिएशन में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ(katrina kaif) भी नजर आने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के हिट गाने को रिक्रिएट करने की तैयारी की जा रही है। सूरज पंचोली और कटरीना कैफ की बहन इसाबेल इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि इस गाने के दो वर्जन होंगे। एक वर्जन में सूरज पंचोली का इंट्रोडक्शन होगा तो वहीं दूसरी वीडियो में सलमान खान और कटरीना इसका प्रमोशनल वीडियो होगा। यह गाना पहाड़ों में शूट किया जाएगा।

मुंबई मिरर के मुताबिक सलमान खान और कटरीना कैफ इस गाने में सिर्फ प्रमोशन के लिए होंगे। यह दोनों बॉलीवुड स्टार इस फिल्म में दिखाई नहीं देने वाले हैं।  ऑरिजनल गाने को कमाल खान ने गाया था और इसका रिक्रिएशन भी वही गाने वाले हैं। गाने को पहले जतिन-ललित ने कंपोस किया था मगर इस बार शिवाई व्यास इसे कंपोस करेंगे।

फिल्म का टाइटल 'टाइम टू डांस' है। फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। जिसमें कटरीना की बहन ईसाबेल बॉलरुम और लैटिन डांसर का किरदार निभाएंगी वहीं सूरज पंचोली स्ट्रीट डांसर बनेंगे। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी। यह फिल्म इस साल के आखिरी में रिलीज हो सकती है।

वहीं सलमान खान और कटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही खत्म होने वाली है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, तब्बू, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

नेगेटिव फीडबैक की वजह से रिलीज के बाद चेंज होगा प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू का क्लाइमेक्स

पुलवामा अटैक के बाद सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'नोटबुक' से आतिफ असलम को किया रिप्लेस

Latest Bollywood News