A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी नहीं, सलमान खान की किक 2 को साजिद नाडियाडवाला करेंगे डायरेक्ट

रोहित शेट्टी नहीं, सलमान खान की किक 2 को साजिद नाडियाडवाला करेंगे डायरेक्ट

सलमान खान (Salman Khan) और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर 'किक 2' को साजिद नाडियाडवाला डायरेक्ट करेंगे।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

सलमान खान (Salman Khan) और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर 'किक 2' को साजिद नाडियाडवाला डायरेक्ट करेंगे। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि फिल्म को रोहित शेट्टी डायेरक्ट कर सकते हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन्स ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि फिल्म को कोई और डायरेक्टर नहीं बल्कि साजिद नाडियावाला ही डायरेक्ट करेंगे।

''किक 2 के डायरेक्टर को लेकर आ रहे नाम के खबरों का हम खंडन करते हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ही डायरेक्ट करेंगे।''

आपको बता दें कि साजिद ने 'किक' को भी डायरेक्ट किया था। ये बतौर डायरेक्टर साजिद की पहली फिल्म थी।

खबरें आ रही थीं कि सलमान की 'भारत' की को-स्टार दिशा पाटनी को 'किक 2' के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन दिशा ने ऐसी खबरों का खंडन किया था। हालांकि वो इस फिल्म में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि काश प्रोड्यूसर्स मेरी बात सुन लें।

'किक 2' की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। 'किक' 2014 में आई थी, जो 2009 की तेलुगू फिल्म 'किक' का हिंदी रीमेक थी। फिल्म में सलमान, जैकलीन, रणदीप हुड्डा लीड रोल में थे। वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निगेटिव कैरेक्टर प्ले किया था।

Also Read:

दीपिका पादुकोण जुड़ीं 83 की टीम से, रणवीर सिंह की पत्नी के रोल में आएंगी नज़र

श्रद्धा कपूर और प्रभास की फिल्म 'साहो' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

व्या नवेली नंदा संग अफेयर की खबरों पर जावेद जाफरी के बेटे मिज़ान ने दिया ये बयान

Latest Bollywood News