नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान जो भी करते हैं वह सुर्खियों में छा ही जाता है। चाहें उनकी कोई फिल्म हो या स्टाइल। अब सलमान का जानवरों के प्रति प्यार भी लोगों के बीच चर्चा में आ गया है। सलमान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने पालतू कुत्ते के साथ प्यार करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान अपने पालतू कुत्ते को 'किस' करते दिख रहे हैं। तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, 'अंकंडिशनल' यानी 'बिना शर्त' प्यार।
इसे भी पढ़े:- Pic: क्या लूलिया कर रही हैं सलमान की मां को इंप्रेस?
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सुल्तान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक पहलवान का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के लिए सलमान ने काफी मेहनत की हैं इसके लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया है। खास इस फिल्म के लिए उन्होंने कुश्ती के दांव पेच भी सीखे हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में वह भी एक पहलवान का किरदार निभा रही हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित 'सुल्तान' इस साल ईद पर रिलीज होगी।
इसके अलावा हाल ही में खबर आई है कि सलमान खान 'धूम' सीरीज की फिल्म धूम-4 में विलेन का किरदार निभाते हुए भी नजर आएंगे। पिछले दिनों खबर आई थी कि 'धूम-4' में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने विलेन का किरदार निभाने के लिए हांमी भर दी है। सलमान के फैंस जहां एक तरफ इस खबर से काफी खुश हैं
Latest Bollywood News