मुंबई: प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपनी शादी का रिसेप्शन की रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। सुपरस्टार सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड रोमानिया की टीवी प्रस्तोता लूलिया वेंतूर के साथ प्रिटी जिंटा और जेने गुडएनफ की शादी की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए। शुक्रवार रात को पहली बार यह जोड़ा साथ नजर आया, जिनके डेटिंग के बारे में काफी समय से बातें चल रही है। जिंटा की इस पार्टी में और भी कई मशहूर सितारे शामिल हुए जिनमें शाहरुख खान, करन जौहर, अभय देओल, बॉबी देओल, लारा दत्ता, महेश भूपति, जूही चावला, युवराज सिंह, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शामिल हैं।
इसे भी पढ़े:- Pic: क्या लूलिया कर रही हैं सलमान की मां को इंप्रेस?
सलमान खान इस पार्टी में टक्सीडो (शाम की पार्टी में पहनी जानेवाली सूट) में काफी फुर्तीले नजर आ रहे थे और लूलिया से आगे-आगे और तेज चल रहे थे। वहीं, वंतूर सलमान खान की बहन अलविरा खान के साथ नीले चमकीले रंग की गाउन में सादे मेकअप के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
'दबंग' के इस सितारे की लव लाइफ हमेशा चर्चा का विषय रही है और हर कोई उनसे उनकी शादी को लेकर की सवाल पूछता है। इससे पहले सलमान ने ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी, सोमी अली और कटरीना कैफ के साथ भी डेटिंग की थी।
प्रिटी ने गुडएनफ से लास एंजिलिस में मार्च में शादी की थी और अब यह जोड़ा भारत के दौरे पर है। वे ताजमहल देखने भी गए थे, जिसे देखकर वे मंत्रमुग्ध हो गए।
Latest Bollywood News