नई दिल्ली: बॉलीवुड दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फैंस सलमान की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सलमान की फिल्मों के सेट पर अच्छी खासी सुरक्षा का इंतजाम किया जाता है और इसी कारण उनकी फिल्मों के सेट से कम ही तस्वीरें वायरल होती हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिससे सलमान काफी गुस्से में आ गए। दरअसल सेट पर कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद भी उनकी एक लंगोट वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी। सलमान खान सिक्योरिटी को लेकर काफी नाराज हो गए। इसके बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए 'सुल्तान' के सेट पर सिक्योरिटी का इंतजाम और कड़ा कर दिया गया है।इसे भी पढ़े:- धोती पहने नाचते दिखे सलमान खानइससे पहले भी सलमान की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह शर्टलेस और लाल रंग की टाइट शॉर्टस पहने हुए दिख रहे थे। लेकिन वह सुल्तान के सेट से नहीं थी। लेकिन अब लंगोट पहने शर्टलेस सलमान की तस्वीर वायरल होने से फिल्म के सेट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं सेट पर मौजूद लोग अपने मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल भी कम से कम ही कर रहे हैं।इससे पहले भी सलमान की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह सफेद धोती पहने शर्टलेस नजर आ रहे थे और हरे रंग की टी-शर्ट पहने एक आदमी ढ़ोल बजाता हुआ दिख रहा था। इसकी टी-शर्ट पर 'सुल्तान' लिखा भी नजर आ रहा था।सलमान खान फिल्म में पहलवान केसरी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म के लिए ये दोनों ही काफी पसीना बहा रहे हैं इन्होंने खास फिल्म के लिए कुश्ती के दांव पेच सीख रहे हैं।अगली स्लाइड में भी पढ़े:-फिल्म में अनुष्का भी पहलवान का किरदार निभाती हुई दिखेंगी। सलमान के किरदार के साथ-साथ फिल्म से जुड़ी हर चीज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।