1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिट एंड रन: सलमान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की कैविएट

हिट एंड रन: सलमान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की कैविएट

बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान ने 2002 में हुए 'हिट एंड रन' मामले में प्रतिवाद याचिका (कैविएट) दायर की है। इसमें उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से आग्रह किया है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान ने 2002 में हुए 'हिट एंड रन' मामले में प्रतिवाद याचिका (कैविएट) दायर की है। इसमें उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से आग्रह किया है कि बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर कोई भी आदेश जारी करने से पूर्व उनका पक्ष भी सुना जाए। एक व्यक्ति की जान लेने और चार लोगों को घायल कर देने के हिट एंड रन मामले में बॉम्बे उच्च न्यायालय ने सलमान खान को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। महाराष्ट्र सरकार ने इस फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

इसे भी पढ़े:- रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैट ने थामा सलमान का हाथ !

सलमान खान की याचिका को शीर्ष अदालत ने इसी सप्ताह की शुरुआत में मंजूरी दी। सलमान को सत्र न्यायालय ने छह मई, 2015 को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया था। उन्हें पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

इसके बाद 10 दिसंबर, 2015 को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने सत्र न्यायालय के उस फैसले को पलटते हुए सलमान को सभी आरोपों से बरी कर दिया था।

सलमान बांद्रा हिट एण्ड रन मामले में पिछले 13 वर्षों से अदालती कार्रवाई का सामना कर रहे थे। 28 सितंबर 2002 को उनकी एसयूवी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे।

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। वह इस फिल्म में हरियाणा के पहलवान केसर का किरदार निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार इस फिल्म में सलमान एक पिता के किरदार में भी नजर आने वाले हैं। और फिल्म के क्लाइमेक्स में वह अपने ही बेटे के साथ लड़ते हुए दिखेंगे।

Latest Bollywood News