सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' को ट्विटर का नया इमोजी मिल गया है।
सलमान खान
मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' को ट्विटर की तरफ से एक आधिकारिक इमोजी मिल गया है। एक बयान के अनुसार, माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट रील लाइफ प्रोडक्शंस के साथ अपनी साझेदारी के चलते विशेष इमोजी के साथ सामने आई है। सोशल मीडिया यूजर्स इमोजी को अपने ट्वीट के जरिए हैशटैग Bharat, हैशटैग BharatThisEid, हैशटैग BharatWithFamily और हैशटैग IamBharat के साथ प्रयोग कर सकते हैं।
सलमान ने इमोजी के लिए ट्विटर का शुक्रिया अदा किया है।
ट्विटर एशिया पेसिफिक के हेड ऑफ कंटेंट पार्टनरशिप राहुल पुष्करण ने कहा, "प्रशंसकों को ट्विटर पर अपनी पसंदीदा फिल्मों और सितारों के साथ बातचीत का हिस्सा होना अच्छा लगता है और हम उन्हें इससे जोड़ने के और तरीके खोज रहे हैं। हम दुनियाभर में फिल्म 'भारत' और सलमान को लेकर हो रही बातचीत को उनके प्रशंसकों के बीच और बढ़ाना चाहते हैं।"
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित, 'भारत' में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दिशा पटानी ने भी काम किया है। फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।