A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म 'भारत' बिना किसी कट के सेंसर से हुई पास!

सलमान खान की फिल्म 'भारत' बिना किसी कट के सेंसर से हुई पास!

सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी है। सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हो गई है।

<p>भारत</p>- India TV Hindi
भारत

मुंबई: सलमान खान की फिल्म "भारत" का प्रमोशन जोरों शोरों से चल रहा है। सलमान और कटरीना की फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले फ़िल्म का प्रचार ज़ोरशोर से चल रहा है। फिल्म के निर्माताओं को सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिला है और वह भी बिना किसी कट के। सलमान के फैन्स के लिए ये खबर किसी गिफ्ट से कम नहीं है।

 करीबी सूत्रों के मुताबिक, फिल्म को सेंसर बोर्ड की टीम द्वारा काफी सरहाया गया है और फ़िल्म की कहानी को बेहद पसंद किया गया है। निर्देशक अली अब्बास ज़फर को भी इस तरह की दिलचस्प कहानी बनाने के लिए काफी सराहना मिली है। इस वर्ष ईद पर रिलीज के लिए तैयार, भारत की कहानी को पारिवारिक मूल्यों में समेटा गया है।

टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म "भारत" का निर्माण अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया है. यह फिल्म एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है।

Also Read:

80 के दशक की इस हीरोइन पर लगा पति को जान से मारने का आरोप, अमिताभ बच्चन संग कर चुकी हैं फिल्म

अजय देवगन को पिता वीरू देवगन ने सिखाया है एक्शन, निधन के बाद वायरल हुआ वीडियो

Latest Bollywood News