1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान या शाहरुख खान कौन है किंग ऑफ रोमांस? देखिए 'दबंग 3' का नया वीडियो

सलमान खान या शाहरुख खान कौन है किंग ऑफ रोमांस? देखिए 'दबंग 3' का नया वीडियो

सलमान खान या शाहरुख खान कौन है असली किंग ऑफ रोमांस?

<p>सलमान खान </p>- India TV Hindi
सलमान खान 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' से नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में चुलबुल पांडे (सलमान खान) अपनी गर्लफ्रेंड खुशी (सई मांजरेकर) से पूछते हैं कि उन्हें कौन पसंद हैं? खुशी तो कहती हैं कि हमें आप, मामा और हमारी फ्रेंड राजेश्वरी पसंद है, लेकिन चुलबुल पांडे की नजर जाती है आस-पास लगे फिल्म के पोस्टर से। खुशी ने चारों तरफ शाहरुख खान के पोस्टर लगाए हैं। यहां तक कि एक पोस्टर में तो खुशी ने शाहरुख खान के साथ अपनी तस्वीर भी चिपका रखी है।

ये वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है-  “किंग ऑफ़ रोमांस हम है या शाहरुख खान? खुशी के दिल की बात समझना इतनी भी इजी नहीं है।''

दबंग 3 में सलमान खान और सई मांजरेकर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा प्रमोद खन्ना, अरबाज खान, सुदीप किच्चा जैसे सितारे भी फिल्म मे जरूरी किरदारों में नजर आएंगे। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म दबंग 3, 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Related Video