नयी दिल्ली: पाकिस्तान के राजनीतिज्ञ और पूर्व क्रिकेट कैप्टन इमरान ख़ान और रेहम के तलाक को लेकर अभी भी कई तरह की बातें की जा रही हैं। इमरान की दूसरी शादी पर जिस तरह से धमाका हुआ था उसी तरह तलाक पर भी हुआ।
62 साल के इमरान की बीबीसी प्रेज़ेंटर 42 साल की रेहम से दस महीने पहले शादी हुई थी। इसके पहले इमरान ने जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी की थी। रेहम की भी ये दूसरी शादी थी।
डैली मेल के अनुसार रेहम और इमरान का दोस्तों से लेकर और कई बातों पर झगड़ा होता रहता था। यहां तक कि रेहम को इमरान के कुत्ते भी पसंद नहीं थे जो उनके कमरे में ही रहते थे। रेहम ने इमरान के महलनुमा घर के उनके कमरे में कुत्तों की एंट्री भी बंद कर दी थी जिससे इमरान बहुत नाराज़ थे।
सूत्रों के अनुसार रेहम ने महल नुमा घर में कदम रखते ही सबसे पहले कुत्तों को बाहर कर दिया था जिनसे इमरान को बहुत लगाव था। इमरान ने कुत्तों को अंदर लाने की कोशिश की लेकिन रेहम टस से मस नही हुईं। पहले ये कुत्ते इमरान के कमरे में ही सोते थे लेकिन रेहम ने न सिर्फ उनकी एंट्री बंद करवा दी बल्कि दिन में भी उनके कमरे में घुसने पर पाबंदी लगा दी थी।
रेहम ने इस घर को अपनी पसंद के मुताबिक सजाना शुरु कर दिया था। रेहम ने अपनी दोनों लड़कियों और लड़के की सहूलियत के मुताबिक घर को डिज़ायन करवाया जो अख़्सर वहां आकर रहते थे। रेहम के परिवार वाले भी जब मर्ज़ी आकर रहते थे जबकि इमरान के रिश्तेदारों के लिये कोई गर्मजोशी नहीं दिखाई जाती थी।
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि इमरान और रेहम के बीच ये घर ही फ़साद की जड़ बन गया ता क्योंकि रेहम इमरान की ज़िंदगी के हर पहलू को नियंत्रित करना चाहती थी।
Latest Cricket News