A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्रिसमस पर सलमान ने चुलबुल पांडे बनकर दिया फैंस को तोहफा

क्रिसमस पर सलमान ने चुलबुल पांडे बनकर दिया फैंस को तोहफा

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। फिल्म के लिए फैन्स की दीवानगी कम नहीं हो रही है। आज क्रिसमस है और इस मौके पर सलमान खान ने प्रशंसकों के लिए चुलबुल पांडे का नया डायलॉग प्रोमो जारी किया है।

<p>क्रिसमस पर सलमान ने...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM क्रिसमस पर सलमान ने चुलबुल पांडे बनकर दिया फैंस को तोहफा

मुंबई: सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। फिल्म के लिए फैन्स की दीवानगी कम नहीं हो रही है। आज क्रिसमस है और इस मौके पर सलमान खान ने प्रशंसकों के लिए चुलबुल पांडे का नया डायलॉग प्रोमो जारी किया है।

वीडियो में सलमान खान क्रिसमस पर सभी को दबंग 3 देखने की अपील कर रहे हैं।

इस वीडियो में 'दबंग 3' में नज़र आने वाले एक्शन की झलक देखने को मिल रही है। "दबंग 3" बॉलीवुड की सफ़ल दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और किचा सुदीप मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 

यह फ़िल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है और सिनेमाघरों में सभी का खूब मनोरंजन कर रही है।

Latest Bollywood News

Related Video