A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने रिलीज किया नागार्जुन के बेटे की फिल्म 'अखिल' का टीजर

सलमान खान ने रिलीज किया नागार्जुन के बेटे की फिल्म 'अखिल' का टीजर

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने शनिवार को नागार्जुन के जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे अक्किनेनी की आगामी फिल्म 'अखिल' का टीजर लांच किया। सलमान ने अपने ट्वीटर अकॉन्ट पर फिल्म का

सलमान खान ने रिलीज...- India TV Hindi
सलमान खान ने रिलीज किया नागार्जुन के बेटे की फिल्म 'अखिल' का टीजर

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने शनिवार को नागार्जुन के जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे अक्किनेनी की आगामी फिल्म 'अखिल' का टीजर लांच किया। सलमान ने अपने ट्वीटर अकॉन्ट पर फिल्म का टीजर जारी किया। उन्होंने कैप्शन भी लिखा "हैप्पी बर्थ डे नागार्जुन फिल्म के शुभकामनाएं।

फिल्म की यूनिट के सूत्र से पता चला है कि सलमान कुछ वक्त पहले चिरंजीवी के 60वें जन्मदिन पर नागार्जुन से मिले थे तब उन्होंने सल्लू से  फिल्म का टीजर जारी करने का अनुरोध किया था। अपनी दोस्ती निभाने के लिए मशहूर सलमान ने इस बात के लिए तुरंत हा भी कर दी थी।

फिल्म के टीजर में अक्किनेनी को स्टंट करते हुए देखा जा रहा है उन्हें देख कर लग रहा है कि वह भी अपने पिता के नक्शे कदमों पर चलने वाले है। उनमें भी अपने पिता जैसा ही स्टाइल नजर आ रहा है।

अगली स्लाइड में देखे फिल्म का टीजर:-

Latest Bollywood News