A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमामी ग्रुप के विज्ञापनों में जल्द नज़र आएंगे सलमान ख़ान

इमामी ग्रुप के विज्ञापनों में जल्द नज़र आएंगे सलमान ख़ान

जल्द ही अभिनेता सलमान खान इमामी के विज्ञापनों का प्रचार करते नजर आएंगे।

salman khan- India TV Hindi
Image Source : PTI salman khan

नई दिल्ली: जल्द ही अभिनेता सलमान खान इमामी के विज्ञापनों का प्रचार करते नजर आएंगे। अमिताभ पहले से इस ब्रैंड का प्रचार कर रहे थे वो इस ग्रुप में बने रहेंगे,अब सलमान भी इस ग्रुप के विज्ञापन का हिस्सा बनेंगे। सलमान ने इमामी के लिए विज्ञापन शूट भीकर लिया है, जल्द ही नया विज्ञापन रिलीज किया जाएगा।

इसे ऑप्टिक्स इंक के जरिए बनाया गया है जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।इमामी ग्रुप के निदेशक आदित्य वर्धान अग्रवाल ने कहा, "सलमान के फैंस की संख्या बहुत बड़ी है, जो उनकी फिल्मों-'किक', 'दबंग', 'टाइगर जिंदा है' और 'बजरंगी भाईजान' से और भी बढ़ गई है। हमें लगता है कि वो अमिताभ के साथ इस स्पॉन्सरशिप में शामिल होने वाले सबसे सही हैं। वो हमारे ब्रांड को सही ढंग से लोगों को तक पहुंचाएंगे."इमामी ब्रांड का प्रचार शाहरुख खान के अलावा ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान, कंगना रनौत और शाहिद कपूर जैसे कलाकार कर चुके हैं।

Latest Bollywood News