A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान का बीइंग ह्यूमन कराएगा एक्ट्रेस पूजा डडवाल का पूरा इलाज

सलमान खान का बीइंग ह्यूमन कराएगा एक्ट्रेस पूजा डडवाल का पूरा इलाज

सलमान खान ने आश्वासन दिया है कि उनका एनजीओ बीइंग ह्यूमन अदाकारा पूजा डडवाल की मदद करेगा। तपेदिक उपचार के लिए पूजा ने सुपरस्टार से आर्थिक मदद मांगी थी।

<p>SALMAN KHAN</p>- India TV Hindi
SALMAN KHAN

मुंबई: सलमान खान ने आश्वासन दिया है कि उनका एनजीओ बीइंग ह्यूमन अदाकारा पूजा डडवाल की मदद करेगा। तपेदिक उपचार के लिए पूजा ने सुपरस्टार से आर्थिक मदद मांगी थी। पूजा और सलमान ने वर्ष1995 में आई फिल्म ‘ वीरगति’ में एकसाथ काम किया था। इस सप्ताह, अदाकारा ने एक वीडियो में कहा था कि वह15 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें मदद की सख्त जरूरत है।

सलमान से इस पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है, यह काफी दुखद है। वह न केवल मेरी बल्कि अतुल अग्निहोत्री की भी सह- कलाकार हैं। मुझे इस बारे में पता चला है और हम उनकी जितनी हो सके उतनी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी टीम ने इस पर काम शुरू कर दिया है।

मुझे नहीं पता था कि वह किस दौर से गुजर रहीं हैं। मुझे लगता है कि वह सही हो जाएंगी।’’

Latest Bollywood News