A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की रिलीज को 4 साल पूरे, निर्देशक ने यादें की ताजा

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की रिलीज को 4 साल पूरे, निर्देशक ने यादें की ताजा

 फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में हैं।

salman khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की रिलीज को 4 साल 

मुंबई: फिल्म मेकर अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान स्टारर फिल्म 'सुल्तान' को रिलीज हुए आज चार साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म से जुड़े सदस्यों ने फिल्म सुल्तान को याद किया।

निर्माता अली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "समय भागता रहता है, सुल्तान के 4 साल। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।"

आदित्य चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में हैं।

Latest Bollywood News