1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने किया खुलासा, ‘रेस 3’ में दिखेगा अमिताभ और धर्मेंद्र की फिल्मों का अक्स

सलमान खान ने किया खुलासा, ‘रेस 3’ में दिखेगा अमिताभ और धर्मेंद्र की फिल्मों का अक्स

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे फैंस के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। अपनी इस फिल्म को लेकर सलमान का कहना है कि यह फिल्म संगीत और एक्शन से भरपूर है।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे फैंस के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। अपनी इस फिल्म को लेकर सलमान का कहना है कि यह फिल्म संगीत और एक्शन से भरपूर है। लोगों को यह फिल्म पसंद आएगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे सलमान ने संवाददाताओं से कहा, "यह वैसी ही फिल्म है, जैसे पहले बना करती थीं। इसमें अमिताभ बच्चन और धमेंद्र जी की फिल्मों का अक्स देखने को मिलेगा।"

सलमान ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म की पटकथा को दो साल पहले सुना था और इसके बाद रमेश तौरानी ने उन्हें कुछ सुधार के बाद एक बार फिर पटकथा सुनाई। अभिनेता ने कहा कि पटकथा सुनने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनके लिए इस शैली की फिल्म में काम करना मुश्किल होगा और इसलिए, वह भी पटकथा में कुछ बदलाव चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म की शैली को समझ रहे थे, लेकिन स्वयं को इससे जोड़ नहीं पा रहे थे।

सलमान के अनुसार, "रमेशजी और फिल्म के पटकथा लेखक सिराज अहमद ने इस पर फिर से काम किया और तब मुझे एहसास हुआ कि इस फिल्म में काम करना मजेदार होगा।" इस फिल्म में सलमान के अलावा, अनिल कपूर, जैकलिन फर्नाडीज, डेजी शाह, साकिब सलीम और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'रेस-3' 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News