1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए सलमान खुद को इस चीज से रखते हैं दूर

...तो इसलिए सलमान खुद को इस चीज से रखते हैं दूर

बॉलीवुड में हर कोई जिस दौड़ में सबसे आगे रहना चाहता है उसमें अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उन्हें इस इससे दूर ही रखा जाए तो ही अच्छा है।

salman - India TV Hindi
salman

मुंबई: अभिनेता सलमान खान ने कहा कि उन्हें फिल्म पुरस्कार समारोहों में शामिल होना अच्छा लगता है लेकिन वह पुरस्कारों की दौड़ से बाहर रहना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि युवा कलाकारों को पुरस्कारों को जीतने का भरपूर मौका मिलना चाहिए। दबंग खान को 'बजरंगी भाईजान' में उनके अभिनय के लिए इस साल सभी पुरस्कार समारोहों में नामांकन मिला। उनका कहना है कि उनके लिए ये पुरस्कार ज्यादा मायने नहीं रखते।

इसे भी पढ़े:- क्यों हैं सलमान खान को सूरत शहर से खास लगाव?

सलमान ने यहां जी सिने अवार्डस के रेड कार्पेट पर संवाददाताओं से कहा, "दूसरे को पुरस्कार पाते देखकर मुझे बहुत खुशी मिलती है लेकिन मेरी जिंदगी में ये ज्यादा मायने नहीं रखते। मुझे पुरस्कार समारोह पसंद हैं क्योंकि वहां पूरा फिल्म जगत जुटता है। हम सब व्यस्त रहते हैं इसलिए पुरस्कार समारोहों में हमें अपने दोस्तों से मिलने का मौका मिलता है और यह अच्छा लगता है।"

उन्होंने कहा, "मैं कहता हूं कि मुझे प्रतिस्पर्द्धा से हटा दें। हम यहां लंबे समय से हैं, हमें नामांकित किया जाता रहा है...मैं आकर प्रस्तुति दे सकता हूं, पुरस्कार समारोहों में शामिल हो सकता है लेकिन मुझे लगता है कि युवा पीढ़ी को पुरस्कार जीतने का मौका दिया जाना चाहिए।"

सलमान खान इन दिनों यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में वह पहलवान केसरी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। सलमान और अनुष्का दोनों ही इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इन दोनों ने खास इस फिल्म के लिए कुश्ती के दांव पेंच सीखे हैं। सुल्तान इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News