A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने 'दबंग 3' की एक्ट्रेस सई मांजरेकर के साथ शेयर की खूबसूरत सेल्फी

सलमान खान ने 'दबंग 3' की एक्ट्रेस सई मांजरेकर के साथ शेयर की खूबसूरत सेल्फी

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं उन्होंने अभिनेत्री सई मंजरेकर के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

Salman khan , saiee manjerkar- India TV Hindi
Salman khan and saiee manjerkar

 बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' अभी रिलीज तो हुई नहीं है लेकिन फैंस को बीच इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।  सलमान खान सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते है। वह अधिकतर अपनी फिल्म से संबंधित गाने या स्टारकास्ट के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल में ही उन्होंने सई मंजरेकर के साथ खूबसूरत सेल्फी शेयर की है। 

सलमान खान ने दंबग 3 की कोस्टार सई मंजरेकर के साथ रेयर सेल्फी शेयर की।  इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस समय दंबग 3 की स्टारकास्ट प्रमोशन में बिजी है।

 

आपको बता दें, साई मंजरेकर फिल्म इंडस्ट्री के 'विलेन' माने जाने वाले महेश मंजरेकर की बेटी है। सई दबंग 3 के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। बात करें दबंग 3 में सई के किरदार की तो वह सेकेंड फीमेल लीड प्ले कर रही। जो सलमान के युवा किरदार की लव इंट्रेस्ट का होगा।  वहीं सई सलमान खान के साथ कई मौके में साथ नजर आ चुकी हैं।  

दबंग 3 की बात करें तो अभी तक इस फिल्म के कई गानों रिलीज हो चुके है जो फैंस को काफ पसंद आए। यह फिल्म सिनेमाघरों पर 20 दिसबंर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा सई मंजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा, महशे मंजरेकर और सोनू सूद जैसे सितारे शामिल है। 

Latest Bollywood News