A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने शेयर किया 'रेस 3' के Main Man बॉबी देओल का फर्स्ट लुक

सलमान खान ने शेयर किया 'रेस 3' के Main Man बॉबी देओल का फर्स्ट लुक

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। अब फिल्म में बॉबी देओल का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। बता दें कि फिल्म में उन्हें यश नाम...

Bobby deol- India TV Hindi
Bobby deol

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। अब फिल्म में बॉबी देओल का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। बता दें कि फिल्म में उन्हें यश नाम के किरदार में देखा जाएगा। इससे पहले वह सिकंदर और जेसिका के इस फिल्म में शामिल होने का ऐलान कर चुके हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से बॉबी देओल को पेश करते हुए सलमान ने लिखा, "यश: द मेन मैन।" बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर अपना परिचय देते हुए लिखा, "जब सिकंदर आपको मेन मैन कहें, तो यह रेस अब और अधिक दिलचस्प हो गई।"

वहीं निर्देशक रेमो डिसूजा और निर्माता रमेश तौरान ने भी बॉबी के प्रमुख भूमिका में होने की बात दोहराई। बॉबी देओल को फिल्म के लिए एक अविश्वसनीय बदलाव कराना पड़ा, जिसकी तस्वीर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की थी और बॉबी के इस नए लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया था। फिलहाल, अबू धाबी में 'रेस 3' के मारधाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग चल रही है, जहां फिल्म की पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रही है।

'रेस 3' में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नाडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही 'रेस 3' इसी साल ईद के मौके पर सिनेमघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News