नई दिल्ली: छोटे पर्दे का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' का हाल ही में प्रोमो जारी किया गया है। इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान ही शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। अब फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि इस बार शो में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं। बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी शो में कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही यह एक बार फिर से एक अलग थीम देखने को मिलने वाली है। दरअसल कहा जा रहा है कि शो में इस बार पर्दे की कुछ जानी मानी जोड़ियां देखने को मिलेंगी। शो को कई तरीकों से अलग बनाने की कोशिश की जा रही है। शो में शामिल होने वाले 21 सदस्यों में से अब कुछ फेमस जोड़ियों के नाम की लिस्ट सामने आ गई है।
यहां देखिए 'बिग बॉस 12' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल मिलिंद ने कुछ वक्त पहले ही अंकिता संग सात फेरे लिए है। हालांकि उम्र में 26 साल छोटी लड़की से शादी करने की वजह से वह काफी सुर्खियों में रहे।
छोटे पर्दे की जानी मानी जोड़ी शोएब और दीपिका ने हाल ही में इस्लामिक रीति-रिवाजों से निकाह किया। जिसकी वजह से दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी। शोएब से शादी के लिए दीपिका को अपना धर्म परिवर्तन भी करना पड़ा, इस कारण उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। अब ये जोड़ी शादी के बाद पहली बार पर्दे पर बिग बॉस 12 में दिखाई देने वाली है।