सलमान खान(salman khan) की एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। सलमान खान ने एक और फिल्म प्रोड्यूस की है। उनकी प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'नोटबुक' 29 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म से वह दो नए चेहरे जहीर इकबाल और प्रनूतन को लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ वह इस फिल्म में एक गाना भी गाने जा रहे हैं। गाने का टीज़र आज रिलीज हो गया है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सलमान खान के गाए गाने 'मैं तारे' का टीज़र शेयर किया है। यह गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। इससे पहले सलमान खान फिल्म 'हीरो' और 'रेस-3' में गाना गा चुके हैं।
नोटबुक" दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है? नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे ने प्रोड्यूस किया है। सलमान खान अपनी प्रोड्यूस की गई फिल्म में नए चेहरे लॉन्च करते हैं। इससे पहले वह सूरज पंचोली, आथिया शेट्टी, आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को लॉन्च कर चुके हैं।
फिल्म का ट्रेलर:
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
'उरी' स्टार विक्की कौशल ने गर्लफ्रेंड से किया ब्रेकअप, नहीं विश्वास तो ये रहें सबूत
नरगिस फाकरी ने सोशल मीडिया से ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो की डिलीट, पढ़िए पूरा माजरा
Latest Bollywood News