A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dabangg 3 Box Office Prediction: सलमान खान की फिल्म पहले दिन करेगी इतने करोड़ की कमाई

Dabangg 3 Box Office Prediction: सलमान खान की फिल्म पहले दिन करेगी इतने करोड़ की कमाई

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। दबंग 3 पहले दिन इतने करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

<p>Dabangg 3 Box Office Prediction</p>- India TV Hindi
Dabangg 3 Box Office Prediction

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का सभी को बेसब्री से इंतजार था। अब यह इंतजार कल खत्म होने जा रहा है। 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर और किच्चा सुदीप अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। साई दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। सलमान खान की हर फिल्म कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाती है। आपको बताते हैं सलमान खान की 'दबंग 3' पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक 'दबंग 3' पहले दिन 35-40 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म में ऑडियन्स को एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और इमोशन्स सब मिलने वाले हैं।

दबंग 3 इस साल सलमान खान की रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म है। सलमान खान फैन्स के लिए ईद पर 'भारत' लेकर आए थे। भारत ने पहले दिन 42.30 करोड़ का बिजनेस किया था। यह इस साल की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थी।

ईद के बाद क्रिसमस पर सलमान खान दबंग 3 लेकर आए हैं। यह फिल्म 4 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलगु और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है।

दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। वहीं सलमान खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है।

Latest Bollywood News