A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने शुरू की ‘भारत’ की शूटिंग

सलमान खान ने शुरू की ‘भारत’ की शूटिंग

अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू हो गई है। जफर द्वारा निर्देशित होने वाली इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले भी जफर 'दबंग', 'सुल्तान' और 'टाईगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में सलमान के साथ काम कर चुके हैं।

<p>सलमान-प्रियंका</p>- India TV Hindi
सलमान-प्रियंका

मुंबई: अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू हो गई है। जफर द्वारा निर्देशित होने वाली इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले भी जफर 'दबंग', 'सुल्तान' और 'टाईगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में सलमान के साथ काम कर चुके हैं।

जफर ने ट्वीट कर कहा, "एक बार फिर हम साथ हैं। 'भारत' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। सलमान, प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर आपके साथ मेरी शुभकामनाएं हैं।"

यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टु माई फादर' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। इसके निर्माता अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार हैं, जिनके प्रोडक्शन रील लाइफ और टी-सीरीज के तहत इस फिल्म का निर्माण हो रहा है।

सलमान की फिल्म 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News