A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान और कबीर ने शुरु की ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग

सलमान और कबीर ने शुरु की ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग

सलमान खान के अभिनय से सजी और कबीर खान के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' पिछले पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है।

salman- India TV Hindi
salman

लेह: सलमान खान के अभिनय से सजी और कबीर खान के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' पिछले पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। सलमान और कबीर ने गुरुवार से अपनी युगलबंदी की इस तीसरी फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग लद्दाख में शुरु कर दी है। यह हिट जोड़ी 2015 की अपनी सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की सफलता के बाद फिर से एक साथ सेट पर लौटी है। इस जोड़ी ने पहली बार यशराज बैनर के तले बनी एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'एक था टाइगर' में काम किया था।

इसे भी पढ़े:-

कबीर ने बुधवार को ट्वीटर पर फिल्म 'ट्यूबलाइट' के बारे में कुछ जानकारी पोस्ट की उन्होंने लिखा, "यहां कल से 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग शुरु होगी...?? लद्दाख... 200 लोगों की मजबूत टोली यहां के नए माहौल में ढल चूके हैं और अपने-अपने रोल के लिए काम करने को तैयार हैं।"

दबंग सलमान को लेकर अफवाह उड़ी थी कि वे इस फिल्म में एक बालिग बालक का किरदार निभा रहे हैं, वहीं इस फिल्म के निर्देशक का कहना है कि इस फिल्म में थोड़ी राजनीतिक पृष्ठभूमि के साथ भावनाओं और हास-परिहास का मिश्रण होगा। खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सलमान के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि यह केवल अफवाह ही है। इस फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।

Latest Bollywood News