अनुष्का बनाम राधिका आप्टे की जंग भी रहेगी रोचक:-
सलमान खान की ‘सुल्तान’ में उनके साथ अनुष्का शर्मा बेहतरीन रोल में हैं वहीं रजनीकांत की ‘कबाली’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे का रोल भी शानदार बताया जा रहा है जिसकी एक झलक टीजर में दिखाई भी देती है। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री हैं वहीं राधिका आप्टे ने भी पिछले कुछ सालों में अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ने मे कामयाबी पाई है। रजनीकांत की फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आना ही उनके लिए किसी कामयाबी से कम नहीं है,ऐसे में अगर ‘सुल्तान’ बनाम ‘कबाली’ की टक्कर हुई तो अनुष्का और राधिका आप्टे के अभिनय की तुलना होता भी तय है।
Latest Bollywood News