नई दिल्ली: कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी के चलते वह हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' के सेट पर पहुंची जहां उन्हें सरप्राइज देने के लिए अचानक ही वहां बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी पहुंच गए।इसे भी पढ़े:- रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैट ने थामा सलमान का हाथ !सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के लिए मुंबई में ही हैं। इसी दौरान कैटरीना और आदित्य 'फितूर' के प्रमोशन के लिए कृष्णा के शो पर पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद ही अचानक सलमान ने वहां पहुंचकर सभी को चौंका दिया। ये तो साफ तौर पर कहा जा सकता है कि वह सेट पर सिर्फ कैटरीना के लिए ही गए थे। हालांकि कैट भी उन्हें सेट पर देख कर काफी हैरान हो गई थीं।खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान, कैट की फिल्म का प्रमोशन करने वहां गए थे। अब क्या यह उनका कोई नया तरीका था कैटरीना की फिल्म को प्रमोट करने का या वह केवल उनसे मिलने वहां गए थे? इसका जवाब तो सलमान या कैट ही दे सकते हैं।सभी ने मिलकर कॉमेडी नाइट्स लाइव में जमकर मस्ती की।