सलमान खान ने पानी में बच्चों के साथ मस्ती की है। जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Salman khan
सलमान खान जल्द ही फिल्म 'दबंग 3' में नजर आने वाले हैं। दबंग 3 के प्रमोशन में बिजी सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में सलमान खान नदी में बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- पानी के गोते लगाए आपके भाई ने कल, काफी कूल बच्चों के साथ। धरती मां का आदर सम्मान हमेशा सर आंखों पर।
हाल ही में दबंग 3 की शूटिंग खत्म हुई है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी। फिल्म में सलमान के साथ सईं मांजरेकर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।