1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपर स्टार सलमान खान बने येलो डायमंड के ब्रांड एंबेसडर

सुपर स्टार सलमान खान बने येलो डायमंड के ब्रांड एंबेसडर

सुपरस्टार सलमान खान को नमकीन और स्नैक बनाने वाली प्रताप स्नैक्स की प्रमुख कंपनी येलो डायमंड के लिए अनुबंधित किया गया है। वह आलू के चिप्स, नमकीन और स्नैक्स के देसी ब्रांड का चेहरा होंगे।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान को नमकीन और स्नैक बनाने वाली प्रताप स्नैक्स की प्रमुख कंपनी येलो डायमंड के लिए अनुबंधित किया गया है। वह आलू के चिप्स, नमकीन और स्नैक्स के देसी ब्रांड का चेहरा होंगे।

इस ब्रांड से जुड़ने के बारे में सलमान ने कहा, "मैंने प्रताप स्नैक्स के संस्थापकों से मुलाकात की और उन्होंने छोटी शुरुआत से लेकर भारत की सबसे बड़ी स्नैक फूड कंपनी बनने की यात्रा को साझा किया।"

प्रताप स्नैक्स की येलो डायमंड कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनने पर सलमान ने खुशी का इजहार किया है।

प्रताप स्नैक्स के संस्थापकों अरविंद मेहता, अपूर्व कुमात और अमित कुमात ने बताया कि वे तीनों 'दबंग' अभिनेता के प्रशंसक हैं और अभिनेता को इस ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ना सपना सच होने जैसा है।

Latest Bollywood News