1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘रेस 3’ में बाइक पर स्टंट करते दिखेंगे सलमान खान, ट्रेलर से पहले लीक हुआ वीडियो

‘रेस 3’ में बाइक पर स्टंट करते दिखेंगे सलमान खान, ट्रेलर से पहले लीक हुआ वीडियो

फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हुए हैं जिसमें सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं।

<p>सलमान खान</p>- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर और ऑफिशियल पोस्टर हाल ही में लॉन्च हुए हैं और लोगों को काफी पसंद भी आए हैं। लोग बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। रेस की पिछली दो सीरीज काफी हिट रही है, इस बार सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा हैं इसलिए इस फिल्म से उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

इस फिल्म में सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते दिखने वाले हैं। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हुए हैं जिसमें सलमान खान एक्शन करते दिख रहे हैं। एक वीडियो में तो सलमान बाइक पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। रेस 3 के एक्शन डायरेक्टर टॉम स्ट्रथर्स हैं जो हॉलीवुड फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर हैं।

वीडियो में सलमान के अलावा फिल्म रेमो डिसूजा भी नजर आ रहे हैं। यहां देखिए वीडियो...

इन तस्वीरों पर भी नजर डालिए...

इसी महीने फिल्म का टीजर रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। फिल्म में जैकलिन फर्नांडिस, साकिब सलीम, अनिल कपूर और डेजी शाह जैसे एक्टर्स भी हैं। 'रेस 3' ईद के मौके पर रिलीज होनी है।

'रेस 3' की शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान खान सुल्तान के निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ अगली फिल्म ‘भारत’ पर काम शुरू कर देंगे। भारत कोरियन फिल्म 'ओड टु माय फादर' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक होगी। भारत अगले साल ईद पर रिलीज हो सकती है।

Latest Bollywood News