A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी शादी की खबर 'ट्वीट' कर के बता दूंगा: सलमान खान

अपनी शादी की खबर 'ट्वीट' कर के बता दूंगा: सलमान खान

सलमान खान ने कहा कि जब वह शादी का फैसला ले लेंगे तो सबको ट्वीट कर जानकारी दे देंगे। उन्होंने कहा, "मुझे जब शादी करनी होगी, मैं कर लूंगा। जब भी मैं शादी करूंगा, खुद बता दूंगा।

salman khan and lulia vantur- India TV Hindi
salman khan and lulia vantur

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि जब वह शादी का फैसला ले लेंगे तो सबको ट्वीट कर जानकारी दे देंगे। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि शादी के सवालों से उन्हें और घरवालों को परेशान न करें। सलमान और उनके परिवार वालों को पिछले कई वर्षो से शादी की योजना के बारे में सवाल किया जाता रहा है।

सलमान से जब शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान शादी की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे जब शादी करनी होगी, मैं कर लूंगा। जब भी मैं शादी करूंगा, खुद बता दूंगा।

हाल में उनका रिश्ता रोमानियाई सुंदरी लुलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है। वग प्रीति जिंटा की पार्टी में सलमान के साथ थीं।

'दबंग' स्टार का प्रेम जीवन हमेशा सवालों के घेरे में रहा है। इससे पहले उनका मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ प्रेम संबंध रहा है।

Latest Bollywood News