नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' अगले साल 2016 में ईद पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर मंगलवार को रीलिज कर दिया गया था। फिल्म रेसलिंग पर बनाई गई है। लेकिन इसके टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कोई आम रेसलिंग फिल्म नहीं है।
फिल्म सुल्तान के टीजर में जिस तरह की आवाजें सुनाई दे रहीं है उससे इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म हरियाणा में केंद्रित है और किसी कुश्ती प्रतियोगिता से संबंधित है।
सलमान खान की सुल्तान और शाहरूख खान की रईस दोनों एक ही दिन 2016 मे ईद पर रीलिज होने वाली है। 'सुल्तान' को अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे वहीं इसकी अभिनेत्री की खोज अभी जारी है।
Latest Bollywood News