1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पालतू कुत्ते की मौत पर भावुक सलमान, सोनाक्षी-डेजी ने भी किया दर्द भरा पोस्ट

पालतू कुत्ते की मौत पर भावुक सलमान, सोनाक्षी-डेजी ने भी किया दर्द भरा पोस्ट

सलमान ने ट्वीट किया, "मेरी सबसे खूबसूरत 'माइ लव' आज मुझसे दूर चली गई।"

<p>सलमान खान</p>- India TV Hindi
सलमान खान

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान के पालतू कुत्ते 'माइ लव' की मौत हो गई है और वह इससे काफी भावुक हो गए हैं। सलमान ने ट्वीट किया, "मेरी सबसे खूबसूरत 'माइ लव' आज मुझसे दूर चली गई।"

ट्वीट के साथ सलमान (52) ने नीपोलिटन मास्टिफ नस्ल की माइ लव के साथ अपनी तस्वीर साझा की, जिसे वह प्यार करते नजर आ रहे हैं।

सलमान की सह-कलाकार सोनाक्षी सिन्हा और डेजी शाह ने भी माइ लव के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। इसके साथ ही लूलिया वंतूर ने भी इंस्टाग्राम पर माइ लव की तस्वीर साझा की।

Latest Bollywood News