1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संग्राम ने प्रत्युषा की मौत का फायदा उठाने वालों पर जताई नाराज़गी

संग्राम ने प्रत्युषा की मौत का फायदा उठाने वालों पर जताई नाराज़गी

प्रत्युषा बनर्जी की मौत के बाद हाल ही में संग्राम सिंह ने कहा कि तकलीफदायक इस घटना से लोगों को अपना स्वार्थ साधते दिख रहे हैं।

pratysha

टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस' के दौरान प्रत्युषा व संग्राम ने कई सप्ताह एक-दूसरे के साथ गुजारे थे। संग्राम उनकी मौत की खबर सुनकर दंग रह गए। संग्राम ने सपनों को जल्द पूरा होने की आस लगाने वाले युवाओं को सलाह देते हुए कहा, "धर्य रखिए। हिम्मत मत हारिए। जिंदगी में शोहरत व किस्मत से बढ़कर भी बहुत कुछ है..जिंदगी शोहरत या मोहब्बत पर जाया करने से भी कहीं ज्यादा बेशकीमती है।"

Latest Bollywood News