A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश देशमुख ने कहा बच्चे पैदा करना अलग गेम है, सानिया मिर्जा ने दिया करारा जवाब

रितेश देशमुख ने कहा बच्चे पैदा करना अलग गेम है, सानिया मिर्जा ने दिया करारा जवाब

शादी के 8 साल बाद सानिया ने बच्चा पैदा करने का फैसला लिया है। उनके दोस्त और फैंस दोनों ही काफी खुश हैं।

सानिया मिर्जा- रितेश देशमुख- India TV Hindi
सानिया मिर्जा- रितेश देशमुख

नई दिल्ली: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जैसे ही लोगों को ये खबर पता चली लोगों ने बधाइयों के तांते लगा दिये। भारत और पाकिस्तान दोनों ही तरफ से सानिया को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

इस बीच अभिनेता रितेश देशमुख ने भी सानिया मिर्जा को बेबी मिर्जा मलिक के लिए बधाई दी। लेकिन उन्होंने साथ में चुटकी लेते हुए लिखा- प्यारी दोस्त सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को बधाई। अपने आप को संभालो क्योंकि कोई फर्क नहीं पड़ता आपने कितनी ट्रेनिंग की है, बच्चे पैदा करना अलग बॉल गेम है। लेकिन ऐसा है कि आप इसे सबसे ज्यादा प्यार करेंगे। सुपरएक्साइटेड फॉर बेबी मिर्जा मलिक।

हालांकि सानिया कहां कम हैं, उन्होंने तुरंत अपने दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख को जवाब देते हुए लिखा-

तो... हमने सुना है ये। धन्यवाद आरडी।

बता दें, हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करके प्रेगनेंट होने की खबर का खुलासा किया था। शादी के 8 साल बाद सानिया ने बच्चा पैदा करने का फैसला लिया है। उनके दोस्त और फैंस दोनों ही काफी खुश हैं।

Latest Bollywood News