A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त को याद आई ऋषि कपूर की नसीहत, तस्वीर शेयर करके दी जानकारी

संजय दत्त को याद आई ऋषि कपूर की नसीहत, तस्वीर शेयर करके दी जानकारी

संजय दत्त ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें ऋषि कपूर के साथ रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।

<p>संजय दत्त को याद आई...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM संजय दत्त को याद आई ऋषि कपूर की नसीहत

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रहे। 67 साल की उम्र में कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया। 30 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर के जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। ऋषि कपूर जल्द ही दो फिल्मों में नजर आने वाले थे लेकिन वो फिल्में भी ऋषि ने अधूरी छोड़ दी। ऋषि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर उनके साथ गुजारे वक्त के बारे में बता रहे हैं और उनकी तस्वीर शेयर कर रहे हैं। संजय दत्त ने भी ऋषि कपूर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

संजय दत्त ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें ऋषि कपूर के साथ रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ संजय ने लिखा है- ''एक बात जो चिंटू सर ने मुझे सिखाई वो थी चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट के साथ बातें करना! यह बात मानने में वक्त लगेगा कि चिंटू सर अब हमारे साथ नहीं हैं। वह हमेशा मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह रहे। विश्वास नहीं कर सकता कि वो चले गये है!''

रणबीर कपूर ने फिल्म संजू में संजय दत्त का रोल किया था, उस फिल्म का टीजर देखकर ऋषि कपूर बहुत खुश हुए थे। उन्हें लगा था कि वो संजय दत्त ही है ना कि उनका बेटा रणबीर।

Latest Bollywood News

Related Video