A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त की मराठी फिल्म साउथ कोरिया में रिलीज हुई

संजय दत्त की मराठी फिल्म साउथ कोरिया में रिलीज हुई

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के प्रोडक्शन में बनी पहली मराठी फिल्म 'बाबा' शनिवार को दक्षिण कोरिया में रिलीज हुई।

<p>संजय दत्त</p>- India TV Hindi
संजय दत्त

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के प्रोडक्शन में बनी पहली मराठी फिल्म 'बाबा' शनिवार को दक्षिण कोरिया में रिलीज हुई। एक मध्यवर्गीय परिवार की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म संजय दत्त के प्रोडक्शन तले बनी है और इसका वितरण इंडीवुड डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क (आईडीएन) द्वारा किया गया है।

भारत में यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हुई। इसके बाद संजय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को साझा कर फिल्म को सराहने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।

इस वीडियो में उन्होंने कहा, "सभी को हैलो और नमस्कार। 'बाबा' पहली मराठी फिल्म है जिसे मैंने प्रोड्यूस किया है। बेहतरीन रिव्यूज के लिए मैं मीडिया को और दर्शकों को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

राज गुप्ता इसके निर्देशक हैं और इसमें दीपक डेबरियाल, नंदिता धुरी, अभिजीत खांडकेकर, स्पृहा जोशी और चित्तरंजन गिरि जैसे कलाकार हैं।

Latest Bollywood News