A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Prasthanam Poster: जबरदस्त डायलॉग के साथ संजय दत्त ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

Prasthanam Poster: जबरदस्त डायलॉग के साथ संजय दत्त ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' की जबरदस्त सफलता के बाद अब वह अपनी आगामी फिल्म 'प्रस्थानम' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि अब उनकी इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में संजय दत्त खेतों में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

prasthanam - India TV Hindi
prasthanam

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' की जबरदस्त सफलता के बाद अब वह अपनी आगामी फिल्म 'प्रस्थानम' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि अब उनकी इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में संजय दत्त खेतों में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां उनका बैक साइड दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही संजय दत्त की आवाज में फिल्म का एक जबरदस्त डायलॉग भी सुनाई दे रहा है। इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में भी यही डायलॉग पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "हक दोगे तो रामायण शुरू होगी, छीनोगे को महाभारत।"

गौरतलब है कि संजय दत्त की यह फिल्म तेलुगू की प्रसिद्ध फिल्म 'प्रस्थानम' की हिन्दी रीमेक है। संजय दत्त प्रोडक्शंस द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर देवा कट्टा कर रहे हैं। जिन्होंने मूल तेलुगू फिल्म भी बनाई थी। गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही संजय दत्त ने फिल्म के पहले दिन के शूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थीं।

बता दें कि फिल्म में संजय दत्त के अलावा मनीषा कोइराला, अली फजल, सत्यजीत और अमायरा दस्तूर भी जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News