A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिए 'संजू' के कमली की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड से, विक्की कौशल ने कन्फर्म किया रिलेशन?

मिलिए 'संजू' के कमली की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड से, विक्की कौशल ने कन्फर्म किया रिलेशन?

विक्की कौशल और हरलीन कौर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसका इशारा खुद विक्की ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिया है।

Harleen Kuar- India TV Hindi
Harleen Kuar

मुंबई: अभिनेता विक्की कौशल टीवी एक्ट्रस और होस्ट हरलीन कौर को डेट कर रहे हैं। 'राज़ी' और 'संजू' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके 'मसान' एक्टर विक्की कौशल को रियल लाइफ में गर्लफ्रेंड मिल गई है और यह उनके एक इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चला है।

विक्की और हरलीन एक दूसरे से कॉमन फ्रेंड आनंद तिवारी के जरिए कुछ ही महीनों पहले मिले हैं। एक सूत्र के मुताबिक विक्की और हरलीन कम समय में ही एक दूसरे के करीब आ गए और दोनों अपनी जिंदगी का ब्यूटीफुल फेज़ एन्जॉय कर रहे हैं। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप अभी शुरुआती अवस्था में है और दोनों को करीब आने में अभी काफी वक्त लगेगा, लेकिन दोनों की बॉन्डिंग खूब अच्छी हो चुकी है।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विक्की ने हरलीन और विक्रांत मेस्सी के आने वाले वेब शो 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल' का पोस्टर शेयर किया और लिखा- मेरे दो अनमोल रतन।

Harleen

इस पोस्ट के बाद यह हलचल और तेज हो गई और ऐसा लगने लगा कि विक्की ने हरलीन के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है।

Also Read:

दीपिका-रणवीर की शादी में मेहमानों को मिला एक खास तोहफा

जर्नलिस्ट पर भड़कीं प्रीति जिंटा, #MeToo मूवमेंट पर उनके इंटरव्यू को तोड़ मरोड़कर पेश करने का लगाया आरोप

जानिए रणवीर और दीपिका में से कौन है ज्यादा अमीर?

बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Latest Bollywood News