A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sanju Box Office Collection Day 31: नहीं थम रही है 'संजू' की कमाई, तोड़ा 'टाइगर जिंदा है' का रिकॉर्ड

Sanju Box Office Collection Day 31: नहीं थम रही है 'संजू' की कमाई, तोड़ा 'टाइगर जिंदा है' का रिकॉर्ड

संजू ने पांचवे हफ्ते शुक्रवार को 45 लाख की कमाई की, शनिवार को 87 लाख और रविवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया

  Sanju Box Office Collection Day 31- India TV Hindi
  Sanju Box Office Collection Day 31

नई दिल्ली: राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी पर संजू नाम की बायोपिक बनाई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में एक इतिहास के तौर पर दर्ज हो गई है। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म की कुल कमाई 339.75 करोड़ हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर धड़क और साहेब, बीवी और गैंगस्टर जैसी फिल्में भी रिलीज हुईं, लेकिन संजू ने जो रिकॉर्ड बनाया है, ये फिल्में उससे दूर-दूर तक नहीं हैं।

संजू ने पांचवे हफ्ते शुक्रवार को 45 लाख की कमाई की, शनिवार को 87 लाख और रविवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है।

यह फिल्म साल 2018 की अब तक की रिलीज सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। संजू के अलावा सिर्फ पद्मावत ऐसी फिल्म है जिसने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

संजय दत्त की बायोपिक ने 2 दिन में 50 करोड़ और 3 दिन में 100 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने 16 दिन में 300 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली।

संजू में रणबीर के अलावा परेश रावल, विक्की कौशल, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और जिम सर्भ जैसे सितारे हैं।

Latest Bollywood News