1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sanju Box Office Collection: सलमान के बाद रणबीर ने आमिर खान का भी तोड़ा रिकॉर्ड, 'संजू' ने ‘पीके’ को पछाड़ा

Sanju Box Office Collection: सलमान के बाद रणबीर ने आमिर खान का भी तोड़ा रिकॉर्ड, 'संजू' ने ‘पीके’ को पछाड़ा

‘टाइगर जिंदा है’ की कुल कमाई 338.19 करोड़ थी, वहीं ‘पीके’ ने 340.80 करोड़ का बिजनेस किया था।

Sanju Box Office Collection- India TV Hindi
Sanju Box Office Collection

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ ने आखिरकार आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म तीसरी सबसे ज्यादा ग्रॉस कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने पिछले शुक्रवार को 45 लाख का कलेक्शन किया, शनिवार को 87 लाख, सोमवार को 35 लाख, मंगलवार को 40 लाख, बुधवार को 38 लाख और गुरुवार को 34 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई अब 341.22 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही फिल्म ने पीके की कुल कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले फिल्म ने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की कुल कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा था।

‘टाइगर जिंदा है’ की कुल कमाई 338.19 करोड़ थी, वहीं ‘पीके’ ने 340.80 करोड़ का बिजनेस किया था।

बता दें, संजू ने पहले हफ्ते 202.51 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते फिल्म ने 92.67 करोड़ की कमाई की। तीसरे हफ्ते फिल्म ने 31.62 करोड़ कमाए। चौथे हफ्ते 10.48 करोड़ और पांचवे हफ्ते फिल्म ने 3.94 करोड़ का बिजनेस किया। यह फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

Latest Bollywood News