1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सउदी अरब के शख्स ने फेसबुक पर अपलोड की Sanju Full movie, लाखों लोगों ने ऑनलाइन देख ली फिल्म

सउदी अरब के शख्स ने फेसबुक पर अपलोड की Sanju Full movie, लाखों लोगों ने ऑनलाइन देख ली फिल्म

Sanju Full movie online leak: जहां राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू के लिए थियेटर्स में भीड़ लगी है, वहीं दूसरी तरफ संजू मूवी फेसबुक पर लीक की जा रही है। शुक्रवार रात यानी रिलीज वाले दिन ही ये फिल्म फेसबुक पर अपलोड कर दी गई, 12 घंटों में लाखों लोग ने यह फिल्म देख ली। बार-बार फिल्म हटाई जा रही है फेसबुक से और बार-बार फिर से यह फिल्म फेसबुक पर शेयर कर दी जा रही है।

<p>Sanju Full Movie Online Leak</p>- India TV Hindi
Sanju Full Movie Online Leak

Sanju Full movie online leak: जहां राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू के लिए थियेटर्स में भीड़ लगी है, वहीं दूसरी तरफ संजू मूवी फेसबुक पर लीक की जा रही है। शुक्रवार रात यानी रिलीज वाले दिन ही ये फिल्म फेसबुक पर अपलोड कर दी गई, 12 घंटों में लाखों लोग ने यह फिल्म देख ली। बार-बार फिल्म हटाई जा रही है फेसबुक से और बार-बार फिर से यह फिल्म फेसबुक पर शेयर कर दी जा रही है।

फिल्म निर्माताओं ने इसके खिलाफ शिकायत भी कर दी है। जिसके बाद नोएडा से एक शख्स की गिरफ्तारी भी हो गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि सबसे पहले जिस शख्स ने इस संजू की पूरी फिल्म फेसबुक पर डाली वो साउदी अरब का रहने वाला है।

फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई की और 34.75 करोड़ के साथ साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन पायरेसी की वजह से फिल्म के कारोबार पर असर जरूर पड़ेगा।

Sanju Full Movie Online Leak

Sanju Full Movie Online Leak

बता दें, फिल्म में रणबीर कपूर, परेश रावल, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, विक्की कौशल, दिया मिर्जा और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे भी हैं। संजू का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है फिल्म 29 जून को रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News