A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां अमृता सिंह के साथ मैचिंग ड्रेस पहन घूमने निकलीं सारा अली खान, शेयर की तस्वीरें

मां अमृता सिंह के साथ मैचिंग ड्रेस पहन घूमने निकलीं सारा अली खान, शेयर की तस्वीरें

सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ घूमने निकली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मास्क लगाए हुए फोटो शेयर की है।

sara ali khan and amrita singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95 सारा अली खान और अमृता सिंह

कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया था। इस दौरान सभी से घर में रहने की अपील की गई थी। अब लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद बॉलीवुड सितारे घर से बाहर निकल रहे हैं। वह नए नियमों का पालन करते हुए घर से बाहर निकल रहे हैं। तीन महीनों तक घर पर रहने के बाद सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ घर से बाहर निकली हैं। सारा ने मां के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

सारा और अमृता सिंह मैचिंग कलरफुल ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों ने मैचिंग मास्क भी लगाए हुए हैं। मैचिंग आउटफिट में मां-बेटी की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। सारा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मां के साथ एक दिन।

Image Source : INSTAGRAM/saraalikhan95सारा अली खान इंस्टाग्राम पोस्ट  

सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। सारा अली खान ने लॉकडाउन में मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ खूब मस्ती की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ लव आज कल में नजर आई थीं। अब वह वरुण धवन के कुली नंबर 1 में नजर आने वाली हैं। इसके बाद वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ अतरंगी रे में नजर आएंगी। लॉकडाउन से पहले सारा ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी।

Latest Bollywood News