A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने सारा अली खान के ग्रेजुएशन की तस्वीर को बताया 'सर्वश्रेष्ठ'

वरुण धवन ने सारा अली खान के ग्रेजुएशन की तस्वीर को बताया 'सर्वश्रेष्ठ'

सारा अली खान और वरुण धवन 'कुली नंबर वन' के रीमेक में नज़र आएंगे। कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान मूवी की रिलीज रुक गई है।

sara ali khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @SARAALIKHAN95 सारा अली खान ने शेयर की ग्रेजुएशन की फोटो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अभिनेत्री सारा अली खान को हाल ही में साझा की गई अभिनेत्री के ग्रेजुएशन वाले दिन की तस्वीर पर एक कमेंट के साथ मजेदार तरीके से ट्रोल किया है। सारा ने हाल ही में चार साल पहले कोलंबिया विश्वविद्यालय से अपने ग्रेजुएशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं।

तस्वीर पर अभिनेता ने कमेंट किया है, "अब तक तुमने जितनी तस्वीरें साझा की हैं, उनमें सर्वश्रेष्ठ।" उनके कमेंट पर 10,584 लाइक्स मिले हैं।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक मोनोक्रोम तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में वह कैमरे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और जैकेट पहन रखा है।

Image Source : instaramसारा की फोटो पर वरुण ने किया कमेंट

सारा और वरुण जल्द ही 'कुली नं. 1' में नजर आएंगे। इसके अलावा सारा 'अतरंगी रे' में दिखाई देंगी, जिसमें अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष लीड रोल में हैं। 

Latest Bollywood News